नगर मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति श्री दिनेश चन्द्रा के सभापतित्व में लखीमपुर-खीरी से 17 नवम्बर 2018 को हरदोई पहुंच कर रात्रि विश्राम करेगी । याचिका समिति द्वारा 18 नवम्बर 2018 को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी।
श्री त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा है कि कृपया शासन के पत्र में दिये निर्देशानुसार बैठक से सम्बन्धित व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें ।