पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा क्षेत्राधिकारी संडीला व क्षेत्राधिकारी बघौली के साथ थाना कछौना पर आज देर रात्रि बैठक की गई। बैठक में गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी करने पर जोर दिया गया । विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए । इस दौरान एस०पी० द्वारा जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ महिला हेल्प डेस्क व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर, प्रभारी निरीक्षक सण्डीला व थानाध्यक्ष बघौली भी उपस्थित रहे। इन क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।