शाइन सिटी घोटाले से संबंधित थाना गोमतीनगर पर मु0अ0सं0 521/2020 धारा 409/420/467/468/471/120 बी भादवी व मु0/अ0/सं0 181/2020 धारा 409/420/476/468/471 व 120 बी भादवि पंजीकृत है। जिसकी विवेचना EOW उत्तर प्रदेश द्वारा संपादित की जा रही है। उक्त अभियोग के वांछित अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे। मुख्य अभियुक्त विदेश भागा हुआ है। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरिफ़्तारी हेतु एक अभियान चलाया गया है तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नर लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया था।
उक्त के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त (प0) एवं अपर पुलिस उपायुक्त (प0) महोदय के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नाका हिंडोला मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा सूचना संकलित करते हुए अभियोग के नामजद वांछित अभियुक्त (1) हर्षित अवस्थी पुत्र मनोज कुमार अवस्थी निवासी 279/869 चौरसिया ट्रस्ट बिल्डिंग पान दरीबा थाना नाका हिंडोला लखनऊ, (2) उद्देश्य मिश्र पुत्र विवेक मिश्रा निवासी सरदार फार्म दुर्गापुरा थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर को गोपनीय सूचना के आधार पर प्रातः 5:30 बजे चारबाग बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लखनऊ द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है I
रिपोर्ट – सिद्धान्त सिंह