किसानों के साथ बैठक कर की समस्याओं पर चर्चा

भा०कि०यू० दशहरी संगठन का विस्तार कर कई किसानों को दिलाई गई सदस्यता

कछौना(हरदोई): भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन का विस्तार करते हुए विकास खंड कछौना के गेसिंगपुर में कई किसान मजदूर साथियों को संगठन में सदस्यता देकर शामिल किया गया। साथ ही किसानों के साथ बैठक करते हुए उनकी कई समस्याओं पर चर्चा की गई।

मालूम हो कि गांवों में आज भी सड़क की समस्याएं हैं। पात्रों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। पात्रों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। भूमिहीन गांव के बाहर छप्पर डालकर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। अभी तक गरीबों को आवास नहीं मिल पाए हैं। जो धूप में रहकर जेठ बैशाख की दुपहरी को काटने पर मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में गांवो में किसान मजदूरों को पानी पीने हेतु समुचित नलों की व्यवस्था नहीं है। गांव में निवास करने वाले किसान मजदूरों माताओं बहनों की जिंदगी आज भी राम भरोसे है जबकि सरकार दूसरी बार सबका साथ-सबका विकास कहते हुए हमारे बीच हमारे बहुमत के आधार पर उपस्थित हुई है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन किसान मजदूर साथियों के साथ है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से संगठन के जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, ग्राम अध्यक्ष बड़क्के अली सहित दर्जनों किसान, मजदूर, माताएं व बहनें उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता