आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर अधेड़ ने दी जान

               टड़ियाँवा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल लाये तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है । पुलिस पारिवारिक समस्या के चलते, जबकि परिजन आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कह रहे है।
            टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुलरहिया निवासी राम खिलावन मिश्रा 40 ने अपने घर मे ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को मामले की जानकारी तब लगी जब उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही राम खिलावन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
          परिजनों ने बताया कि मृतक के ऊपर बैंक का करीब 5 लाख रुपये का कर्ज था और इस समय फसल भी अच्छी नही थी। साथ ही उसके तीन बेटियां थी जिनकी शादी भी करनी है। परिजनों का कहना है कि उसने आर्थिक तंगी के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। वही एएसपी निधि सोनकर ने कहा कि अभी तक उनको कोई तहरीर नहीं मिली है । लेकिन पता चला है कि उसने पारिवारिक समस्या के कारण जहर खाया है । अगर आर्थिक तंगी वजह होगी तो उसके मामले में भी नियमानुसार कार्यवाही करायी जाएगी।