हरपालपुर(हरदोई)- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही खनन पर रोक लगाने का ढिंढोरा पीट रही हो परंतु जनपद हरदोई के भट्ठा मालिक आहन अवैध खनन प्रशासन के आशीर्वाद से अनवरत कर रहे हैं जिन पर रोक लगाने में तहसील व जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम दिख रहा है इस संबंध में तहसील सवायजपुर के अंतर्गत ग्राम शेखपुर के ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। ग्राम शेखपुर निवासी अमित कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह यादव द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम शेखपुर में भट्टा व्यवसाई हरि कृष्ण पुत्र जगन्नाथ स्कूल की जमीन का गाटा संख्या 523 का कुछ भाग का अवैध खनन किया जा चुका है 518 क ,ख लगभग 10 फुट गहराई से खुदाई की जा चुकी है। उक्त स्कूल दीवार से लगा हुआ है उत्खनन से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। अवैध रूप से कब्जेदारी की शिकायत प्रार्थी द्वारा की जा चुकी है किंतु किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है ।प्रार्थी ने जिलाधिकारी से अवैध खनन रुकवाए जाने की गुहार लगाई है।