हरियावां क्षेत्र में कल से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जनपद के थाना हरियावां क्षेत्र में कल 10 जुलाई से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला । घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोर शिवाकांत पुत्र सुखराम ग्राम पंचायत कुरसेली के कोड़रा गाँव का रहने वाला है। बीते कल परिजनों ने युवक लापता की तहरीर हरियावां थाना में दी थी। जिसके चलते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जैसे ही परिजनों को शिवाकांत के पेड़ से लटकने की जानकारी हुई तो परिजनों के घर में कोहराम मच गया ।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना स्थल पर पहुँचे थाना इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह ने शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की पड़ताल करने के लिए बारीकी से जाँच में लगी हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

Indian voice24 से अनीश सिंह की रिपोर्ट