कौशाम्बी : पर्यावरण संतुलन के लिए प्रदेश सरकार पौधरोपण करके हरियाली कायम कर रही है । वहीं पर लकड़ी माफिया पेड़ों को काट-काट कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं । अवैध आरा मशीनों के संचालित होने से आम, महुआ, जामुन और नीम के पेड़ समाप्त हो रहे हैं ।
हाईवे मार्ग पर सैनी, कडा़ और कोखराज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से दर्जनों आरा मशीन संचालित हो रही हैं । जहां पर हरे वृक्षों को काटकर खुलेआम लकड़ी की चिराई की जाती है । वहीं लकड़ी माफिया आम, महुआ, नीम, जामुन के हरे वृक्षों को काट-काट कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं । वन विभाग की मिलीभगत से लकड़ी माफिया अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं ।
—————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 News कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट