पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

           कछौना-हरदोई– कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब सात माह से मायके मे रह रही पत्नी के मायके से वापस न आने से क्षुब्ध होकर एक  युवक ने बन्द कमरे मे फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी।
            गुरुवार की सुबह क्षेत्र के गांव कटियामऊ निवासी रामविलास 32 पुत्र फुन्कू ने बन्द कमरे मे छत में लगे पंखे के छल्ले से फंदा डालकर फांसी के फन्दे पर झूल गया काफी देर तक दरवाजा ना खुलने पर घर वालों ने दरवाजे कि दराज से देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की शंका हुई जिस परिजनो द्वारा आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया तो रामविलास का फांसी के फंदे पर झूल रहा था आनन-फानन में मृतक के पिता द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा  ।
       मृतक के पिता ने बताया उसके बेटे की शादी 15 साल पहले बिहार से हुई थी बीते सात महीने से मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चो समेत मायके में रह रही थी कई बार बेटे द्वारा वापस बेटे के लेने जाने के बावजूद भी पत्नी घर वापस नहीं आई जिससे करीब एक महीने से रामविलास गुमसुम रहता था।आज सुबह घर मे सन्नाटा देख घर के एक कमरे में अंदर से बंद कर फांसी के फंदे झूल कर अपनी जान दे दी।