बीजेपी मिश्रिख सांसद अंजू बाला का रात्रि प्रवास

मिश्रिख महिला  सांसद  अंजू बाला ने ग्राम स्वराज्य के तहत रात्रि प्रवास संडीला तहसील के ग्राम फरेंदा में किया ,इस मौके पर सम्बंधित थाना इंचार्ज के अलावा ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। वह ग्राम वासियो की समस्याओ को सुनने आई थीं, ऐसे में शिकायतों को सुनने के बाद गांव की महिलाओ ने उनको घेर लिया और एक कच्चे मकान के अंदर शुरू हो गया महिलाओ का लोकगीत ,फिर क्या था सांसद महोदया भी जम गईं और फिर खुद तालियों से उत्साह वर्धन करने लगी। ऐसे में एक लड़का भी सांसद को अपनी प्रतिभा दिखाने आ गया। फिर क्या था मशहूर गायक हनी सिंह की तरह एक कविता सुनाने लगा और तालियों से गूंज उठी पूरी चौपाल। आपको बता दे कि मिश्रिख सांसद का क्षेत्र में तीन विधान सभा हरदोई की भी लगती है।

पहली तस्वीर हम  दिखाते है , गांव में रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीण आ रहे है -एक ग्रामीण अपनी शिकायत देता है तो सांसद महोदया बोलती है कितना है, एक साल से नाली नहीं बनी है , इतने में प्रधान और शिकायतकर्ता की बहस होती है –सांसद कहती है अभी आपको क्या चाहिए बनना चाहिए या नहीं वो बोलता बनना चाहिए ,सांसद बोलती है प्रधान जी चार दिन में बन जानी चाहिए।

दूसरी तस्वीर है गांव की महिलाये और बेटियों से सांसद कहती हैं कि अब महिलाये इतनी जागरूक हो गई है कि शौचालय जब बन जायेगा तो वो खुले में शौच नहीं जाएँगी, तो महिलाये हां में हां मिलाती है । सांसद कहती हैं कि ये कितनी अच्छी बात है कि आप सब ने मेरे साथ शपथ खाई है तो अब जब कोई भी पूछे तो आप लोग कहो कि देखो अब हम नहीं जाते। आप लोगों को अच्छा नहीं लगता होगा बाहर जाना, तो सब एक साथ बोलती हैं हां। एक जागरूक महिला बोली अँधेरे में जाओ तो डर लगता है और उजाले में जाओ तो….शर्म  ,जब शौचालय  बन जायेगा तो हम बाहर नहीं जायेंगे। सांसद और महिलाये एक साथ चिल्लाती हैं कि हम शपथ लेते हैं कि हम खुले में शौच नहीं जायेंगे।

तीसरी तस्वीर है मनोरंजन की महिलाओ से भरा हुआ एक घर है जिसके बीच में एक खाट पर बैठी पंखा हिलाते हुए मिश्रिख सांसद अंजू बाला है। महिलाये गाना गा रही है और सांसद जी महिलाओ के ऊपर पंखा हांक रही हैं । हर गाने के खत्म होने पर उत्साहवर्धन हेतु ताली बजती है। एक लड़का हनी सिंह की नक़ल करके कोई गीत सुना रहा है,  गांव के लोग और सांसद जी बड़े आराम से उस गीत को सुनते हैं, और तालियों से उत्साहवर्धन करते है।