गौसगंज क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज में जनपदीय भारत स्काउट गाइड रैली का त्रिदिवसीय रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अंजू बाला सांसद मिश्रिख क्षेत्र ने किया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश वर्मा पऊर्व विधायक बिलग्राम मल्लावां विधान सभा क्षेत्र ,विशिष्ट अतिथि तुलसी राम कनौजिया,जिला मुक्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड हरदोई एवं विशिष्ट अतिथि अवधेश त्रिपाठी जिला सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्काउटिंग के परंपरानुसार झंडा रोहण, प्रार्थना एवं झंडा गान से हुआ ।इस अवसर पर जिले भर से आई हुई स्काउट की लगभग 50 टीमो यथा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल कहली गौसगंज हरदोई, देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा, आर आर इंटर कॉलेज हरदोई,वेणी माधव विद्यापीठ हरदोई, पंडित नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर, हरदोई।
ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी तत्पश्चात माँ शारदे का दीप प्रज्जवलन एवं वंदन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर महाविद्यालय के प्रबंधक इंजी अवनीश कुमार सिंह द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार स्काउटिंग के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया गया पाठशाला द ग्लोबल स्कूल के बच्चो द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अवनीश कुमार सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों प्रधानाचार्यों, दल प्रभारियों , जनपद से पधारे समस्त छात्रों एवं गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अपने महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में मेधावी -40 तेरवा सुभाष इंटर कॉलेज तेरवा सुभाष इंटर कॉलेज जलिहापुर तथा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल कहली गौसगंज हरदोई आदि के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तुलसी राम कनौजिया , अवधेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में स्काउटिंग का महत्त्व बताते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।सञ्चालन आयोजक महाविद्यालय प्रवक्ता नीरज कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डी एन सक्सेना द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।