हरदोई में 22 को पहले चरण में होगा चुनाव

              उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव अधिसूचना जारी, साथ ही पूरे यूपी में आचार संहिता भी लागू हो गयी वही हरदोई में चुनाव पहले ही चरण में 22 नवंबर को ही होगा।चुनाव तिथि घोषित होते ही चुनावी समर के लड़ाके अधिक सक्रिय हो गए है।
        आयोग के अनुसार यूपी में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। निकाय चुनाव इस बार 3 चरणों मे होगें। पहला चरण 22 नवंबर को, दूसरा चरण 26 नवंबर को और तीसरा चरण 29 नवंबर को होगा।चुनाव परिणाम 1 दिसंबर को घोषित किया जायेगा।आयोग के अनुसार मतदान का समय सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा तथा मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। मतदान से लेकर मतगणना राज्य की पुलिस, पीएसी व होमगार्ड्स की देखरेख में होगी।मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, लाइव वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।हरदोई में चुनाव पहले ही चरण में 22 नवंबर को होगा।चुनाव तिथि घोषित होते ही चुनावी समर के लड़ाके अधिक सक्रिय हो गए है।