बिलग्राम हरदोई:- मंगलवार नामांकन की आखिरी तारीख होने की वजह से कई दिग्गज प्रत्याशी अपने लाव-लश्कर के साथ नामांकन कराने तहसील बिलग्राम पहुंचे । लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से पांच लोगों से ज्यादा को अंदर जाने से मना कर दिया गया । सुबह सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में में सुनील शर्मा ने नामांकन कराया । जिसके बाद बीजेपी के तरफ़ से डाक्टर बीरेंद्र कुशवाहा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे और वो जब तहसील परिसर से बाहर निकल ही रहे थे कि वहाँ आर एल डी की तरफ से भारी हुजूम के साथ सिटिंग चेयरमैन मालती रमन गुप्ता पत्नी राजा रमन गुप्ता अपना नामांकन कराने पहुंच गई ।
एक दूसरे के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए एक दूसरे के सामने आ गये उस समय लग यही रहा था कि दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ जायेगें। परंतु पुलिस की सतर्कता ने एक दूसरे के समर्थकों को अलग कर वहाँ से रवाना किया । जिसके बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां की सलहज तजीन सालेह अपने पति मतीन मियाँ के साथ नामांकन कराने के लिए तहसील परिसर में दाखिल हुई और आजम खां के सुपुत्र और स्वार टाडा के विधायक अब्दुल्लाह आजम खां व उनकी मां राज्य सभा सांसद तंजीम फातिमा और विधायक बिलारी मोहम्मद फहीम अंसारी के साथ नामांकन कराया । वहीं कई दूसरी नगरपालिका से आये लोगों ने भी नामांकन कराया । साण्डी में आजम भाई मुन्ने मियां ने भी कांग्रेस से पर्चा भरा जबकि माधौगंज से सीमा मिश्रा ने बी जे पी से नामांकन दाखिल किया । कुल मिलाकर आज कुरसठ से 5 अध्यक्ष व 37 सभासद, साण्डी से 3 अध्यक्ष 93 सभासद, माधौगंज से 5 अध्यक्ष 75 सभासद, मल्लावां से 1 अध्यक्ष 92 सभासद, जबकि बिलग्राम से सबसे ज्यादा 6 अध्यक्ष और 118 सभासदो ने पर्चे भरें ।