कछौना मे कैसा रहा चुनाव, किसके सिर चढ़ा ताज

कछौना (पतसेनी): नगर निकाय चुनाव के परिणाम में सभासदों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। इस चुनाव में पिछले चुनाव की तरह 6 महिलाएं और 6 पुरूष सभासद नगर पंचायत बोर्ड पहुंचे। वहीं वार्ड अंबेडकरनगर से शांति देवी पत्नी राजकुमार, रेलवेगंज पश्चिमी वार्ड से विनीत कुमार लाला, इमलीपुर वार्ड से सुषमा सिंह पत्नी मुकेश कुमार सिंह पुनः बोर्ड में जीत हासिल की।

वार्ड संख्या 1 अंबेडकर नगर वार्ड में शांति देवी पत्नी राजकुमार अपने प्रतिद्वंदी किस्मत अली को 35 वोटों से हराकर विजय हासिल की।

वार्ड संख्या 2 काशीनगर में ऋचा शुक्ला पत्नी बालेश तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र सिंह को 4 मतों से हराकर विजय प्राप्त की।

वार्ड संख्या 3 सदर बाजार में रेखा देवी पत्नी राजेश राणा ने अपने प्रतिद्वंदी को 244 मतों से हराकर विजय हासिल की।

वार्ड नंबर 4 रेलवेगंज पश्चिमी में विनीत कुमार लाला भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी आकाश निर्दलीय को 111 मतों से परास्त कर पुनः चौथी बार सदन में अपनी जगह कायम रखी।

वार्ड संख्या 5 ठाकुरगंज में तोताराम ने अपने प्रतिद्वंदी अनीता को 4 मतों से हराया। अनीता की आपत्ति पर उपजिलाधिकारी संडीला की उपस्थिति में रिकाउंटिंग कराई थी।

वार्ड संख्या 6 मोहल्ला कछौना पतसेनी चौराहा पश्चिमी में बबलू 15 मतों से विजयी हुए।

वार्ड नंबर 7 तिलक नगर में उपेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रत्याशी आशु सिंह को 4 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।

वार्ड नंबर 8 मोहल्ला रेलवेगंज पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता पुत्र स्वर्गीय जैनू गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी अरविंद वर्मा उर्फ कुक्कू को 4 मतों से परास्त कर विजय हासिल की।

वार्ड नंबर 9 इमलीपुर में सुषमा सिंह पत्नी मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमारी को 52 मतों से हराकर विजय हासिल की।

वार्ड संख्या 10 कछौना पतसेनी चौराहा पूर्वी में शबनम पत्नी समीर ने जीत हासिल की।

वार्ड संख्या 11 कछौना पतसेनी बाजार पश्चिमी में निर्दलीय प्रत्याशी सलमा पत्नी बउआ अपने प्रतिद्वंदी पूर्व सभासद इरफान को 94 पदों से हराकर विजय हासिल की।

वार्ड संख्या 12 मोहल्ला कछौना बाजार पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानीराम मौर्य ने पूर्व नगर प्रमुख मीना विश्वकर्मा को 83 मतों से हराकर विजय हासिल की।

लोकतंत्र के इस पर्व में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी नगर निकाय चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्ट- पी.डी.गुप्ता