मास्टर ट्रेनर हेतु अधिकारी नामित

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-


हरदोई 28 अक्टूबर- मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण आनन्द कुमार ने बताया है कि नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन 2017 को संपन्न कराने हेतु प्राचार्य डायट डा0श्रवण कुमार यादव, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0प्रकाशवीर, सहायक निदेशक मत्स्य ए0के0शुक्ला, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0आई0 विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी, जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार, प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय किरण यादव, डा0शरद कुमार वैश्य रीडर भौतिक राजकीय डिग्री कालेज, प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय प्रकाश चन्द्र वैश्य, संजीव कुमार अग्रवाल, नेत्रपाल सिंह, राममूर्ति सिंह, मंजू यादव, ओमप्रकाश, मीशू सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, राजेश कुमार सोनकर, अभिषेक संेगर, रश्मि सिंह, नितिन वाजपेई, सुधीर कुमार, कमलेश यादव, पूनम चौहान तथा कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, रीडर राज0महाविद्यालय पिहानी मूलचन्द्र यादव, प्रवक्ता राज0महा0 पिहानी विवेक तिवारी, रीडर राज0महा0पिहानी बृजलाल, प्रवक्ता राज0महाविद्यालय पिहानी सरिता सिंह, मंगल किरण, आशीष सिंह, गगन कुमार, सुरेन्द्र कुमार तथा विनोद कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर सी0एस0एन0 पीजी कालेज संदीप कुमार सिन्हा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर सीएसएन पीजी कालेज दयाशंकर सिंह यादव एवं पुष्पा रानी तथा जिला स्काउट गाइड पंकज कुमार वर्मा को मास्टर ट्रेनर, मतदान एवं मतगणना नियुक्त किया गया है।
उन्हांेने बताया कि समस्त नामित मास्टर ट्रेनर मा0राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों तथा मतपेटिकाओं को खोलने बन्द करने एवं सील करने की संपूर्ण प्रक्रिया से भिज्ञ होने हेतु 29 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से विकास भवन सभागार में आहूत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण में उपस्थित होकर गहन प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें ताकि उनके द्वारा मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा सके।


सुपर मास्टर ट्रेनर हेतु अधिकारी नामित


मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण आनन्द कुमार ने बताया है कि नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन 2017 को संपन्न कराने हेतु अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सचिन कुमार व पुनीत कुमार, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, उप निदेशक कृषि आशुतोष मिश्र व जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0संजय कुमार को सुपर मास्टर ट्रेनर मतदान एवं मतगणना नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि समस्त नामित सुपर मास्टर ट्रेनर मा0राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा मतपेटिकाओं को खोलने व बन्द करने एवं सील करने की संपूर्ण प्रक्रिया से भिज्ञ होकर 29 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से विकास भवन सभागार में आहूत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें।