हरदोई- बेनीगंज कोतवाली इलाके के कटघरा गांव में एक दुःसाहसिक हत्या की वारदात सामने आई है।एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे हिस्ट्रीशीटर को घर से गाली गलौज करते हुए घसीटा फिर घर के बाहर दूर नीम के पेड़ के नीचे ले जाकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।मृतक की पत्नी ने तीन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व एक्सरे कराया है पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह दुःसाहसिक मामला बेनीगंज कोतवाली के कटिघरा गांव का है।गांव निवासी श्रवण अपने घर में मौजूद था।पत्नी आरती का आरोप है की बेनीगंज कोतवाली के ही सेमरा निवासी सोनू व कटघरा गांव के कल्लू और लालू देर रात में उसके घर पर आए उसके बाद वह लोग गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उसके पति श्रवण को घर से घसीटते हुए घर के बाहर नीम के पेड़ के पास ले गए। जहां पर देसी तमंचा से गोली मार दी,और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मामले की सूचना मिलते ही बेनीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।घटना के पीछे पता चला कि दोनो के बीच जमीनी विवाद चलता था।एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक मृतक श्रवण उर्फ लालू आरोपी सोनू दोनों बेनीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।वहीं पोस्टमार्टम से पहले मृतक के शव का एक्सरे भी कराया गया।