- महिला उसके प्रेमी व साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी पुलिस ने की बरामद
- 6 फरवरी को लोनार इलाके में हुई थी युवक की हत्या
- रुपयों के लालच में दो लोगों पर लिखाई थी महिला ने एफआईआर
- हिंदी फिल्म की कहानी देखकर वारदात को दिया अंजाम
- मामले का खुलासा करने वाली पुलिस की दो टीमों को एसपी ने 15-15 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की ।
लोनार में प्रेमी के प्यार में अंधी एक पत्नी द्वारा दिमाग को सन्न कर देने वाले वारदात को अंजाम देने वाली घटना सामने आई है।पत्नी ने अपने पति की हत्या की पूरी साजिश एक हिंदी फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर रची और उसे अंजाम भी दिया।लेकिन पत्नी की साजिश का पुलिस ने मोबाईल के जरिये पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले का खुलासा करने वाली पुलिस की दो टीमों को एसपी ने 15-15 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।
दरअसल लोनार कोतवाली इलाके के गर्रा नदी पुल के पास 7 फरवरी को एक युवक का शव बरामद हुआ था।उसकी पहचान छोटक्के 35 पुत्र जंगबहादुर के रूप में हुई थी।इस मामले में मृतक की पत्नी मीरा सिंह ने गांव के ही विनोद लाला व राजू लाला के विरुद्ध पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी पुलिस जांच में लगी थी।इस हत्याकांड के खुलासे में एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन व एएसपी ज्ञानंजय सिंह और सीओ हरपालपुर ममता कुरील के पर्यवेक्षण में कोतवाल सुशील कुमार त्यागी व सर्विलांस टीम को लगाया गया था।
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी मीरा व अंसार उर्फ बरकत निवासी लोनार के अवैध सम्बन्ध थे।इसी सिलसिले में उसका पति बाधक बनता था तो उसने उसे रास्ते को हटाने के बारे में सोंचा।इसी बीच महिला ने एक हिंदी फिल्म देखी तो मृतक की पत्नी ने फिल्म की कहानी को असल जिंदगी में उतारने का फैसला किया।इसी के चलते बनाई गई कहांनी के आधार पर अंसार ने मृतक को एक दावत के बहाने अपने बाइक से ले गया उसके बाद उसे शराब पिलाई और फिर जब मृतक पेशाब के लिए रुका तो अंसार ने पीछे से हथौड़ी से सर पर वार कर हत्या कर दी।इस मामले में गांव के ही राकेश सिंह पुत्र जयपाल ने दोनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा लिखाने का दबाव दिया था।हालांकि दोनों ने मोबाइल व सिम कार्ड जला दिए लेकिन फिर भी बच नही सके।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस दौरान एएसपी व सीओ भी मौजूद रहे।