अवैध प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी प्रमोद पाण्डेय की हत्या

युवक की हत्या चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की थी

मंझनपुर, कौशांबी। कौशांबी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव में कुछ रोज पहले नलकूप में सो रहे किसान युवक प्रमोद पांडेय की फ़ावड़ा से काट कर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि युवक की हत्या उसके चचेरे भाई सोनू ने की थी। सोनू की साली से मृतक युवक का अवैध संबंध था। चचेरे भाई ने पहले मृतक युवक को खूब शराब पिलाई। जब प्रमोद नशे में धुत होकर सो गया तो चचेरे भाई सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर फावड़े व ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों को पकड़ लिया है। एक अभियुक्त अभी फरार है । जल्द ही उसको भी पकड़ लिया जाएगा।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट