काली कमाई छुपाने के लिए भाजपा में गए नरेश अग्रवाल : जितेंद्र वर्मा जीतू

समाजवादी पार्टी से भाजपा में गए नरेश अग्रवाल के द्वारा नुमाईश मैदान में अयोजित जनसभा में कई गयी टिप्पणी पर सपा का पलटवार आया है और प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने नरेश अग्रवाल को सबसे बड़ा दलबदलू बताते हुए कहाकि अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए है।
हरदोई में सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतेन्द्र वर्मा जीतू ने भाजपा में शामिल होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर आए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखीलेश यादव पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा की यह वही सपा पार्टी है जिसने उन्हें निवर्तमान मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा बर्खास्त करने पर शरण दी तथा उनकी राजनीतिक हत्या से उन्हें बचाया था।श्री वर्मा ने कहा कि अपने को बड़ा नेता कहने वाले को ऐसी अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती है।
उन्होंने पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के पुत्र व सदर विधायक नितिन अग्रवाल द्वारा सपा को गद्दारों की पार्टी कहने पर घोर निंदा करते हुए कहा की यदि सपा पार्टी इतनी ही बुरी लगती है तो वह सपा के सिंबल से विधायक क्यों है इस्तीफा देकर उन्हें चुनाव मैदान में आए उनको महागठबंधन के आगे अपनी ताकत पता चल जाएगी।उन्होंने मांग की कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा उन पर कार्यवाही करें। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय कश्यप राम ज्ञान गुप्ता अलंकार सिंह मुकुल सिंह आशा अखिल सिंह चंदेल भी मौजूद थे।