सिराथू, कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिराथू जी आर पी के बगल में हरा पेड़ नीम का वन माफिया बेधड़क होकर काट रहे हैं। जी आर पी पुलिस के बगल में लकड़ी व्यवसाई हरे पेड़ काट डाले। वहीं चौकी इंचार्ज शमशेर अहमद का कहना है मेरे कार्य क्षेत्र में नहीं है यह आरपीएफ पुलिस का कार्य है।
अजब कहानी है जीआरपी चौकी इंचार्ज सिराथू का रेलवे की संपत्ति को वन माफिया काट डाले और चौकी इंचार्ज अपने आप को बेदाग बताने में लगे रहे। वही पुलिस अधीक्षक जीआरपी प्रयागराज का कहना है मामले की जांच करा कर सम्मिलित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।