पाली थाना क्षेत्र के खनुआंपुर गांव में एक युवक ने नीम के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । खनुआपुर में रहने वाले छुन्ने पुत्र स्व. नरेश तिवारी (22) वर्ष नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी मे काम करता है । छुन्ने दो भाइयों में छोटा है । बड़े भाई नन्हे तिवारी शादीशुदा है । बृहस्पतिवार को छुन्ने की शादी पूनम निवासी ग्राम गुलरिया थाना बेहटा गोकुल से हुयी थी । अगर सूत्रों की माने तो छुन्ने इस शादी से खुश नहीं था । मंगलवार को देर शाम छुन्ने घर से नोएडा जाने के लिये निकला था । लेकिन सुबह लोग जब शौच के लिये गांव के बाहर गये तो छुन्ने का शव नीम के पेड़ लटकता देख ग्रामीणों के हाँथ पैर फूल गये । आनन – फानन में इसकी सूचना पुलिस की दी गयी । सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पाली थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुबंशी व सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया ।
Related Articles
गांव के बाहर पड़ा पाया गया शराबी युवक का शव
November 20, 2017
0
पन्नोई गांव के बाहर बोरे में मिली किशोरी की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
September 20, 2020
0
बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
February 22, 2018
0