कोरोना से जंग में राष्ट्रवादी विकास पार्टी हर कदम में आप के साथ

(शाश्वत तिवारी)

जहां अन्य दल केवल सत्ता के लिए विरोध और राजनैतिक लाभ में व्यस्त है वही राष्ट्रवादी विकास पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समाज व गरीबों की मदद को आगे आए है।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी का पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और मुख्य प्रवक्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि इस कोरोना महामारी के समय में भी कई राजनैतिक पार्टी अपना विरोध और दूसरी पार्टी को नीचा दिखा कर सत्ता की सीट पर गिद्ध की नजर लगाए हुए है, वही राष्ट्रवादी विकास पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव की सोच जनता की सेवा के लिए है।
पार्टी की जनहित में हमेशा ये सोच रही है की किस प्रकार देश के सभी लोगो को उचित शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले। आज महामारी के समय कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखे न सोने पाए, इस के लिए पार्टी को दिन रात काम करना चहिए।
अश्वनी कुमार ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के सफल निर्देशन में कोरोना महामारी में लोगो की सेवा के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े अभियान की तरह कार्य किया जा रहा। जिसमे लोगो को ऑक्सीजन, प्लाजमा और बेड के साथ- साथ एम्बुलेंस सेवा में सहायता मिल सके। इसी कार्यक्रम के तहत पार्टी ने कोरोना महामारी से पीड़ित लोगो और उनके परिवार को भोजन की जिम्मेदारी उठाते हुए देश भर में आर0 वी0 पी0 इंडिया अन्न सेवा आरंभ की है। जिसको की देश के सभी प्रदेशों के सभी जिलों में उनके जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा
अश्वनी ने बताया कि आर0 वी0 पी0 इंडिया अन्न सेवा के लिए पार्टी द्वारा दिए गए फोन नंबर पर दोपहर के भोजन के लिए प्रातः 10 बजे तक और रात्रि के भोजन के लिए दोपहर 3.30 बजे तक सूचित करना होगा।