क्रय विक्रय सहकारी समिति सण्डीला में अमित कुमार सिंह व पुनीत कुमार गुप्ता चुने गए निर्विरोध सभापति

हरदोई। किसानों की आय दोगुनी करने व सहकारिता का लाभ प्रत्येक किसान को पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार सतत प्रयासरत है।

किसानों को गांव पर ही खाद बीज व उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके, इसके लिए बंद पड़ी समितियों को जल्दी से जल्दी सक्रिय करने के लिए सरकार प्रयासरत है। इन समितियों की कई इकाइयां इफको, उपभोक्ता संघ, पीसीएफ, सहकारी कार्य क्रयविक्रय समिति, पीसीयू, परिवहन क्षेत्र, मत्स्य जीवी सहकारी बैंके, सहकारी भूमि विकास बैंक, सहकारी शीतगृह के माध्यम से किसानों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सण्डीला में अमित कुमार सिंह निवासी बसंतपुर (जरहा) व पुनीत कुमार गुप्ता निवासी कछौना को निर्विरोध चुना गया है। किसानों की भागीदारी से सहकारिता को मजबूती मिलेगी। इनके प्रतिनिधित्व से किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा।