हरदोई- हरदोई लखनऊ रोड पर रविवार की देर रात में कछौना थाना के मतुआ गांव के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई उसका भाई बाल-बाल बच गया घटना की सूचना मिलते ही कछौना स्पेक्टर जावेद अहमद मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
कोतवाली देहात के भुड़वा मजरा नीर निवासी मुकेश अपने भाई शिशुपाल के साथ ट्रैक्टर लेकर अमेठी जा रहा था। इसी बीच कछौना थाना के इलाके में मतुआ गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्टर लगने बचाव करने मे ट्रैक्टर अनियत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिसमे इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकेश की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर लोगो की भीड़ जमा हो गई।