आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे दो किसानों की मौत

            हरदोई- जिले के हरियावां व बिलग्राम थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे दो किसानों की मौत हो गयी। तहसीलदार ने मौके की जांच कर दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिये जाँने का आश्वासन दिया है।वहीं बिलग्राम में ही आकाशीय बिजली गिरने से इमामबाड़े की मीनार की दीवाल में दरार पड़ गयी जबकि कई लोगों के इनवर्टर खराब हो गए।पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
            बिलग्राम कोतवाली काहेतर के जरौली शेरपुर निवासी बालेस्टर 50 पुत्र रामदयाल खेत में धान की लगी फसल में काम कर रहा था उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी।अचानक तेज बिजली चमक के साथ बालेस्टर पर गिरी जिससे किसान बालेस्टर पूरी तरह जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आसपास काम कर रहे लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।सूचना पाकर तहसीलदार राजेश कुमार ने जांच करते हुए परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाए जाँने की बात कही यह कहाकि मृतक के किसान होने के चलते किसान दुर्घटना बीमा की सहायता भी दिलाया जाएगा।
           वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने के चलते नगर के मोहल्ला सय्यदवाडा स्थित बड़े  इमामबाड़े की दक्षिण की ओर स्थित मीनार क्षति ग्रस्त हो गई और दरार पड गई नीचे के द्वार तक का प्लास्टर भी टूट गया बंधे लाउड स्पीकर भी टूट गए इसके अलावा  पड़ोस के सईद अंसारी , मोहम्मद शकील , इमामबाड़े , सफ़दर अब्बास जैदी , मोहम्मद यूसुफ समेत कई घरों में लगे इनवर्टर भी खराब हो गए । इमामबाड़े के सम्बंध में अतहर अब्बास रिजवी ने बताया कि बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है।वही हरियाँवा थाना क्षेत्र आकाशीय विजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। घटना तब हुई जब अधेड़ किसान खेत मे काम कर रहा था। यहां आकाशीय बिजली गिरने से गोंडा खेरा गांव निवासी रामेंद्र 45 कन्हई जाति कश्यप 45 वर्ष खेत मे काम कर रहे थे