बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार 

             हरदोई- पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर गाँव में हुयी बदायूं के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने  हत्या में प्रयुक्त बाइक व खून लगे कपडे भी बरामद किये है।एसपी ने बताया कि मृतक एक युवती से प्रेम करता था आशंका पर युवक को परिजनों ने समझाया था जिसके बाद युवक ने परिजनों से फोन पर भी अभद्रता की थी जिससे परेशान होकर युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
            हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर गाँव में 18 अगस्त को एक युवक का शव गन्ने के खेत में पाया गया था जिसकी गर्दन खेत में लगी आरी ब्लेड से कटी थी। युवक की पहचान दूसरे दिन विकेश बाबू उर्फ़ रिंकू मिश्रा निवासी कुंवरगांव थाना उसहैत जनपद बदायूं के रूप में उसके पिता सतीश चंद्र ने की थी और अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट पचदेवरा में ब्रजनंदन ब्रजगोपाल घनश्याम श्यामकुमार पुत्रगण करुणाशंकर निवासी लखनौर के विरुद्ध कराई थी। हत्या के खुलासे के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विषेन सीओ शाहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पचदेवरा को लगाया गया था।पुलिस ने घनश्याम श्यामकुमार कमलेश को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया।
            खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की मृतक विकेश बाबू उर्फ़ रिंकू उसके भाई ब्रजनंदन मिश्र का सगा साला था और मामा का लड़का भी।बताया की विकेश बाबू उर्फ़ रिंकू इसी सिलसिले में घर आता जाता था और बहन से प्रेम सबंध बना लिए जिसके बाद रिंकू ने बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें बना ली। जब इस मामले की जानकारी गाँव के लोगों से उसको हुयी तो उसको घर आने से भी रोक दिया गया था जिसके बाद विकेश बाबू उर्फ़ रिंकू विवाद करते हुए फोन पर भी अभद्रता करता था इसी बात से परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाकर उसे बुलाया गया और गन्ने के खेत के पास इन्तजार किया जाने लगा।जब उसने सभी को देखा तो घबरा गया और भागने लगा तो उसको धक्का दिया गया जिससे वः तार पर गिरा जिससे उसकी गर्दन कट गयी तो उसी तार से गला काट दिया गया और फिर जिस मोबाइल में फोटो थी उसको सड़क पर रखकर तोड़ने के बाद फ़ेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।