१० जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ करने के उद्देश्‍य से पहला राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण सम्‍मेलन कल से नई दिल्‍ली में।
  • राष्‍ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्‍यक्ष घोषित किया।
  • मध्‍यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की। राज्‍य की प्रत्‍येक महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलेंगे।
  • विश्‍व क्रिकेट टेस्‍ट चैम्पियन के फाइनल में ऑस्‍ट्रलिया ने आठ विकेट पर दो सौ 70 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की, भारत के लिए चार सौ 44 रन का लक्ष्‍य।
  • और फ्रैंच ओपन टेनिस में महिला सिंगल्‍स के फाइनल में ईगा स्विायेतक और कैरोलीना मुखोवा के बीच मुकाबला जारी।