- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एयरोस्पेस क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फ्रांस की कंपनियां सहयोग के नए क्षेत्रों को विकसित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
- एयर इंडिया ने फ्रांस की एयरबस से 250 विमान खरीदने का समझौता किया; प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – यह समझौता भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक।
- विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिजी पहुंच गए हैं।
- डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वे विश्वभर के हिंदी प्रेमियों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। भारत और फिजी संयुक्त रूप से सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।
- रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार एयरोस्पेस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी इंजन की निर्माण योजना पर काम कर रही है।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल-एमआरओ केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत बताई।
- त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त, मतदान बृहस्पतिवार को, नागालैंड और मेघालय में चुनावी सरगर्मी बढी।
- जी-20 के डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की लखनऊ में आयोजित बैठक के दूसरे दिन प्राथमिकता वाले दो प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई। ये क्षेत्र डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना-डीपीआई और डिजिटल अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा हैं।
- राष्ट्र ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सी आर पी एफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।
- आयकर विभाग ने आज ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन-बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों पर कर-संबंधी सर्वे किया। विभाग के सूत्रों के अनुसार सर्वे अब भी चल रहा है।
- बैडमिंटन में, भारत ने दुबई में एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में कजाकिस्तान को 5-0 से पराजित किया।
- दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में कल भारत का मुकाबला कल वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा।