- भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कल शाम तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह से टकराने की आशंका।
- राज्य मौसम विभाग की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहन्ती ने बताया कि इस दौरान 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।
- गुजरात के विभिन्न जिलों से 47 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा–तूफान से निपटने में नागरिक प्रशासन की हरसंभव सहायता के लिए सशस्त्र बल तैयार।
- तूफान बिपरजॉय को देखते हुए 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें ओखा एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल, राजकोट-वेरावल एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वेरावल इंटरसिटी, पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस, पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस, भुज-दादर एक्सप्रेस और जूनागढ़-देलवाड़ा स्पेशल शामिल है।
- केंद्र, दूरदराज के जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए अगले तीन वर्ष में 15 हजार करोड रूपये से अधिक खर्च करेगा।
- भारत के 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के लिए लोगों से विचार और सुझाव आमंत्रित किये हैं।
- इच्छुक व्यक्तियों और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों से कहा गया है कि वे 30 दिन के भीतर अपने सुझाव भेज दें।
- इच्छुक व्यक्ति अपने विचार और सुझाव ऑनलाइन लिंक के माध्यम अथवा मेम्बर सेक्रेटरी- एल सी आई एट जी ओ वी डॉट इन पर आयोग को मेल कर सकते हैं।
- भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत दो दिवसीय महिला डब्ल्यू-20 बैठक आज से चेन्नई में शुरू।
- इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में कल किदाम्बी श्रीकांत का सामना लक्ष्य सेन से।