- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- सरकार की हर नीति रोजगार सृजन के रास्ते खोलती है। उन्होंने देशभर में 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
- सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को बंद करने और उसका पता लगाने के लिए संचार साथी पोर्टल का शुभारम्भ किया।
- कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए प्रयास तेज हो गये हैं। इस पद के दो प्रबल दावेदार सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार कांग्रेस नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के लिए दिल्ली में हैं।
- पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 19 तारीख को तीन देशों – जापान, पापूआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया की यात्रा पर जायेंगें। वे इस महीने की 19 से 21 तारीख तक जापान में हिरोशिमा की यात्रा करेंगें। श्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो के निमंत्रण पर जी-7 शिखर बैठक में हिस्सा लेंगें।
- भारत और यूरोपीय संघ ने विश्व व्यापार संगठन से संबंधित मुद्दों के बारे में साझा प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई ।