१४ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर टिप्‍पणी और अन्‍य मुद्दों को लेकर हंगामे के कारण दूसरे दिन भी बाधित।
  • सरकार ने कहा- मृतक दाता अंग प्राप्‍त करने के लिए पंजीकरण की पात्रता की 65 वर्ष की सीमा समाप्‍त।
  • शंघाई सहयोग संगठन का साझा बौद्ध विरासत पर पहला अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में शुरू।
  • प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष अनिल चौहान ने कहा – भारत वैश्विक स्‍तर पर मानवीय सहायता और आपदा राहत में सबसे पहले सहायता करने के रूप में उभरा।
  • पूर्वी अफ्रीकी देशों में मालावी और मोजाम्बिक में चक्रवात फ्रेडी के प्रभाव से सौ से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • और, फरवरी में थोक मुद्रा स्‍फीति दो वर्ष के निचले स्‍तर तीन दशमलव आठ पांच प्रतिशत पर।