२३ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • जलशक्ति मंत्रालय ने पहली बार पूरे देश के जलाशयों की गणना की।
  • इस गणना में तालाब और झील जैसी प्राकृतिक और मानव निर्मित जलाशयों सहित भारत के सभी जल संसाधनों की समग्र संख्‍या दी गई है।
  • इसके अंतर्गत देश के चौबीस लाख चौबीस हजार जलाशयों की गणना की गई, जिनमें तेईस लाख ग्रामीण क्षेत्रों में और लगभग उनहत्‍तर हजार शहरी क्षेत्रों में हैं।
  • सर्वाधिक जलाशयों वाले पांच प्रमुख राज्‍यों में क्रमश: पश्चिम बंगाल, उत्‍तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं, जहां देश के लगभग 63 प्रतिशत जलाशय है।
  • यह गणना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जलाशयों के बीच अंतर और देश के जल संसाधनों के अतिक्रमण और उनकी गंभीर स्थिति को भी दर्शाती है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे; 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
  • मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो सी-130 जे विमानों को जेद्दाह में तैनात कर दिया गया है और आईएनएस सुमेधा भी सूडान बंदरगाह पर पहुंच गया है। 
  • सरकार ने कहा- संघर्षग्रस्‍त सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
  • केंद्र ने पहली बार पूरे देश के जलाशयों की गणना की, सबसे अधिक जलाशयों की संख्या वाले राज्यों की सूची में पश्चिम बंगाल सबसे ऊपर।
  • रेलवे शुक्रवार को पुणे से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा शुरू करेगा। इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्‍थल शामिल है।
  • तुर्किए के अंताल्‍या में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ अभियान समाप्त किया।
  • बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को सात रन से हरा दिया है।