- चंद्रयान-3, चंद्रमा के दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में परिक्रमा कर रहा है। इसकी सभीप्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
- इसरो ने पांच अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमाकी कक्षा में सफल प्रवेश के बाद वहां ली गई आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की।
- चंद्रमा केऔर नजदीक पहुंचने की चंद्रयान-3 की अगली प्रक्रिया नौ अगस्त को दोपहर एक और दो बजेके बीच निर्धारित है।
- उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास केलिए उच्च न्यायालय की पूर्व महिला न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, हिंसा से जुडे मामलों के लिए 42 विशेषजांच दलों का भी गठन।
- पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय ने आज स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा के नूंह जिले में चलाए जा रहे ध्वस्तीकरणअभियान पर रोक लगा दी है।
- न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधा वालिया की पीठ ने राज्य सरकारको नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
- संसद में मध्यस्थता विधेयक 2023 पारितहो गया है। लोकसभा ने इसे आज पारित किया। राज्य सभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
- लोकसभा में विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह विधेयक जीवन में सुगमता लाएगा।
- इस विधेयक से मध्यस्थता केंद्रों को कानूनी मदद मिलेगी। इससे मुकदमों पर खर्चऔर उसका बोझ भी कम होगा।
- राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 परचर्चा जारी।
- लोकसभा ने आज व्यक्तिगतडिजिटल डाटा संरक्षण विधेयक पारित कर दिया।
- कोई भी व्यक्ति किसी के व्यक्तिगत डाटाको उसकी सहमति के आधार पर ही इस्तेमाल कर सकता है।
- विधेयक में भारतीय डाटा संरक्षणबोर्ड की स्थापना का प्रावधान है। उल्लंघन की सूचना मिलने पर बोर्ड मामले की जांच करेगाऔर जुर्माना लगाएगा।
- विधेयक के अनुसार ऐसे मामलों में 250 करोड़ रुपये का जुर्मानालगाया जा सकता है।
- सऊदी अरब और रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती की अवधि बढ़ाने से अप्रैलके बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल।
- इटली के सार्डिनिया में लगी भीषण आग से लगभग 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।