०७ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा विपणन सत्र के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पर्याप्त वृद्धि की घोषणा की। साथ ही बी.एस.एन.एल. के लिए 89 हजार करोड़ रुपये से अधिक के तीसरे पुनरूद्धार पैकेज को भी मंजूरी दी।
  • सरकार ने दो हजार प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को साल के अंत तक देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने की अनुमति दी।
  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को भारतीय कुश्‍ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून तक जांच पूरी करने का आश्वासन दिया। पहलवानों के खिलाफ सभी एफ.आई.आर. वापस ली जाएंगी।
  • क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन समाचार मिलने तक भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 224 रन बना लिए हैं।
  • और, फ्रेंच ओपन टेनिस में, ब्राजील की बि‍ट्रिज़ हडाड और पोलैंड की इगा स्वितेक महिला सिंगल्‍स के सेमीफ़ाइनल में पहुंची।