९ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बाघों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट जारी की। श्री मोदी ने कहा-बाघ परियोजना विश्व के लिए गर्व का विषय।
  • कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में जारी।
  • कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए कल से देशभर में सभी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर दो दिन की मॉक ड्रिल का आयोजन।
  • बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने राम नवमी पर भड़की हिंसा मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
  • प्रियांशु राजावत ने ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता।