नगर पंचायत कछौना पतसेनी की नगर विकास मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की सराहना

कछौना (हरदोई) : नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देश दिए थे, कि सभी निगरानी समितियों को गठित कर घर-घर जाकर लोगों की टेस्टिंग व थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। संक्रमित मिलने पर समय से स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराएं। इनको मेडिसिन किट भी मुहैया कराई जाए। निगरानी समिति अधिकारियों के संपर्क में रहे, साथ में सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग का कार्य लगातार चलता रहे।

इस निर्देश के क्रम में नगर पंचायत कछौना पतसेनी ने लगातार निर्देशों का पालन करते हुए कार्य किया। निगरानी समिति गठित कर घर-घर जाकर टेस्टिंग, थर्मल स्कैनिंग का कार्य कराया गया। वही समय से कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया। मंत्री जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर कार्य की सराहना की। मंत्री जी की सराहना से पूरी टीम का हौसला बढ़ा है।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता