डॉ. राजेश पुरोहित निशान-ए-हिन्द इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

भवानीमंडी :- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार शिक्षक लेखक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा साहित्य व लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका के लिए । इसके अलावा कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ उनके बहु प्रतिभाशाली प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के लिए निशान ए हिन्द इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है।

अन्तरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें अनेक साहित्यिक संस्थानों के पदाधिकारियों व रचनाकारों में बधाई दी है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी इकाई के अध्यक्ष डॉ.पुरोहित की साहित्यिक रचनाएं नियमित रूप से देश विदेश से प्रकाशित समाचार पत्रों व पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है ।