कोऑपरेशन पूरा है कन्‍फ्रंटेशन बिलकुल नहीं : सुषमा स्‍वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज जापान की तीन दिन की यात्रा पर कल शाम तोक्‍यो पहुंची थीं । आज तोक्‍यो में जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की । इससे पहले विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्‍व में दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आई है।

भारत और जापान के रिश्‍ते जिस ऊंचाई पर आज हैं। उससे पहले कभी नहीं रहे और उसमें एक बहुत बड़ा योगदान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री आबे की व्‍यक्तिगत मित्रता है। जापान मुझे एक ऐसा देश दिखाई देता है, जहां हमारे संबंध सहजता के हैं। कोऑपरेशन पूरा है कन्‍फ्रंटेशन बिलकुल नहीं है। रिलेशनशिप विदआउट कॉप्‍लैससिटीज।