प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर्स का विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज नई दिल्ली में विमोचन किया । विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करना इस पुस्तक का उद्देश्य है साथ ही उन्हें परीक्षा तथा जीवन के मुश्किल पलों का सामना करने की तैयारी के लिए इस पुस्तक में काफई कुछ है । यह पुस्तक लिखने का फैसला श्री मोदी ने आकाशवाणी से अपने मन की बात कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्ति पाने का उल्लेख किये जाने पर मिली प्रतिक्रियाओं से उत्साहित होकर किया । विमोचन के अवसर पर विदेशमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक परीक्षार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है।
सुषमा स्वराज ने पुस्तक विमोचन के बाद युवाओं से कहा कि तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करो और अपने काम को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाओ । टू डू योर बेस्ट, टेक एडिक्वेट रेस्ट । ये बहुत जरूरी है । योगनिद्रा से बड़ी चीज़ स्लीप को शार्पेन करने का हथियार नहीं हो सकती जो मोदी जी ने कहा है कि स्लीप इज ए ग्रेट वैपन शार्पेन इट, मैं अनुभव करती हूं । पैंतालीस मिनट की नींद छह घंटे की ऊर्जा देती है।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे परीक्षा के दौरान बच्चों पर किसी तरह का दबाव न बनाएं । मुझे लगता है ये बच्चों को जितना उपयोग है छात्रों को । उससे ज्यादा ये पैरेंट्स को उपयोगी है और पैरेंट्स ने पढ़ना चाहिए क्योंकि उनका एक प्रेशर है । परीक्षा के मुद्दे पर सोलह तारीख को प्रधानमंत्री देश के करोड़ो छात्रों से संवाद करेंगे ।