भारतीय समाज में ‘भीख माँगने का मुद्दा’ है ही नहीं

किसी मित्र ने फेसबुक पर हमें सुझाव दिया-:
“भीख माँगना कानूनन अपराध होना चाहिए अपने देश में”

समीक्षा;
मुद्दा भीख माँगने का है ही नहीं भारतीय समाज में…!

यदि भारतीय नागरिकों द्वारा संचालित/चुनी हुई सुपात्र सरकारों द्वारा उस देश के नागरिकों को उनके चारों संवैधानिक जनाधिकार जैसे;
(★प्रति व्यक्ति 4to25yrs तक निःशुल्क, अनिवार्य, अबाध्य पूर्ण शिक्षा-प्रशिक्षण का जनाधिकार
★प्रति परिवार पात्रतानुसार एक रोजगार का अवसर व संसाधन जैसा जनाधिकार
★प्रति ग्राम/मोहल्ले में सार्वजनिक सेवाओं-सुविधाओं का जनाधिकार
★सभी संवर्गों (समुदायों) को संरक्षित रखने वाली सेवाओं-सुविधाओं का जनाधिकार)
अर्थात Public Rights-
(★Right to Education.
★Right to Employment.
★Right to Accommodation.
★Right to Protection.)

समुचित मात्रा में दिए जायेंगे जो असल में न्यायशील संवैधानिक राज्य/राष्ट्रीय सरकारों की अनिवार्य ड्यूटी भी है।

तो सोचिये,
जब सबको ये चारों जनाधिकार प्राप्त होंगे तब कोई क्यों भीख माँगेगा किसी से?

और ये भी बताइये कि कोई गरीब ही क्यों रहेगा?

यदि उपरोक्त चारों जनाधिकार देने के बाद भी कोई जानबूझकर भिखारी बनता है राष्ट्र का नागरिक, तब सरकार स्वयं भिखारी से पूछेगी की आपको जब चारों जनाधिकार जन्म से ही मिले हुए हैं तो भीख क्यों मांग रहे हो भाई ..?

और तब उस नागरिक द्वारा कानूनन जुर्म माना जाएगा ..!

लेकिन आज न तो वर्तमान 75 वर्षीय भाजपाई-कांग्रेसी सरकारें पूछ सकती हैं किसी भिखारी से न कानूनन जुर्म घोषित कर सकतीं हैं। क्योंकि उन्हें पता है की जनता को जब उन्होंने कुछ दिया ही नहीं तो किस हक़ से उन्हें भीख मांगने से रोकें ..?

अब मान्यवर स्वयं आंकलन करें अपने सुझाव का कि आपका सुझाव कितना वजनदार है?

पहले देश की जनता को उनके चारों जनाधिकार दिलाइए देश की सरकारों से फिर देखिये एक भी भिखारी रह जाए देश में तब कहियेगा।

और यह उम्मीद यक़ीनन आज अगर कोई राजनैतिक पार्टी पूरा कर सकती है तो वह है 9 वर्षीय आमआदमीपार्टी जिसके मुखिया आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी हैं जिनके नेतृत्व में अबतक जनहित के वो काम पूर्ण हुए हैं जिनकी कल्पना तक पिछले 75 वर्षों में किसी ने नही की थी।

तो क्या सोच रहे हो!
चलो आओ पुनः आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर उन्ही सपनों को साकार करें जिन्हें हमारे पूर्वज परम श्रद्धेय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने एवं शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी ने आज़ादी के समय देखा था लेकिन दुर्भाग्य से धूर्त-कुकर्मी भाजपाई-कांग्रेसियों ने उन सपनों को साकार नही होने दिया अबतक …!!

ज्यादा मत सोचिए!
अभी भी वक़्त है इसलिए आओ AAP के साथ मिलकर मानवीय विकास के इंकलाब का हिस्सा बनें ..!

“वंदे न्याय भारतम्”

✍ (राम गुप्ता, स्वतंत्र पत्रकार)
अति साधारण कार्यकर्ता/प्रचारक
आम आदमी पार्टी, उत्तरप्रदेश