अमरोहा : जनपद अमरोहा की गजरौला कोतवाली क्षेत्र के निकट गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी में कोतवाली गजरौला क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी टीटू पुत्र जसवंत, व हरकेश पुत्र शिवराम ने बताया कि उनकी अपने ही गांव निवासी नेपाल, बबलू, महिपाल, राकेश, मुकेश, लाल सिंह, आदि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में टीटू, व हरकेश घायल हो गए। दोनों घायलों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।