नामांकन के आखिरी दिन सपा भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

नगर निकाय चुनावों के आखिरी दिन नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों का हुजुम कलेक्ट्रेट परिसर मे बनाये गये नामांकन स्थल पर दिखाई दिया। नामांकन दाखिल कराने के अंतिम दिवस पर भाजपा प्रत्याशी पारूल दीक्षित अपने समर्थकों के साथ गांधी भवन तो वंही सपा प्रत्याशी सुखसागर मिश्र मधुर अपने समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पंहुचे।

नामांकन कराने के अन्तिम दिन सबसे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी जमील अहमद ने हरदोई नगरपालिका की अध्यक्षी के लिये अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिये दूसरा नामांकन भाजपा प्रत्रूाशी पारूल दीक्षित व तीसरा नामांकन सुखसागर मिश्र मधुर ने तो वंही चौथा नामांकन कांग्रेस के जिला महासचिव गुलाब सिंह गांधी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद के साथ नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी, भुट्टो मियां, अजीमुश्शान सोमवंशी, भाजपा प्रत्याशी  पारूल दीक्षित के साथ विधायक श्यामप्रकाश, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सदर से भाजपा प्रत्याशी रहे राजावख्श सिंह, पी0के0 वर्मा, समीर सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी, मंडी अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, महामंत्री श्यामाकुमार गुप्ता उर्फ टीटू,अरूण मौया तथा सपा प्रत्याशी के साथ सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व सासंद उषा वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, सवायजपुर से सपा प्रत्याशी रहे पदमरग सिंह उर्फ पम्मूू यादव, प्रदेश सविव संजय कश्यप, आदर्श दीपक मिश्रा, आरिफ खान शानू मौजूद रहे।