अझुवा, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा में चुनावी माहौल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी बनाने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देशानुसार मंझनपुर मुख्यालय में जिला कार्यालय मासिक बैठक में कौशाम्बी जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अध्यक्षता में जुझारू युवा कार्यकर्ताओं को सर्वसम्मति से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नई जिम्मेदारी देकर पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
मासिक बैठक में जितेंद्र सरोज, चंद्रजीत यादव ,वीरसिंह यादव, अनवर अहमद, कड़ा ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह यादव, रईस अहमद, मानसिह पटेल मंझनपुर विधानसभा, रामप्रसाद दलित प्रकोष्ठ चायल, बादल यादव, भानु प्रताप सिंह यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से *युवा नेता श्री चंद्रशेखर कैथल पुत्र रामप्यारे निवासी वार्ड नं 8 अमिरतापुर अझुवा जनपद कौशाम्बी का मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। श्री कैथल को पार्टी का जिला सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।