हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इस प्रकार अब तक ग्यारह उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
श्री जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। मण्डी जिले में नामांकन के लिए जाते समय उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पार्टी मामलों के सह-प्रभारी देवेन्द्र राणा थे।