गाहलियां स्कूल के स्वयंसेवियों ने स्वच्छ किया क्लोथरी माता मन्दिर प्रांगण

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में NSS का सात दिवसीय कैंप चल रहा है। जिसके तहत आज पांचवे दिन गाहलियां के पास क्लोथरी माता के प्रांगण में गाहलियां स्कूल के स्वयंसेवियों ने साफ-सफाई की।

इस अभियान को सफल बनाने में 28 स्वयंसेवियों जैसे गौरव, निक्ष्य, अभिषेक, तन्वी, हर्षदीप, तृषा, काजल, दिव्यांश सौरभ, आशीष, अंकित, अरविंद, राकेश, प्रिया, स्नेहा, तनु, अंशिका, अंजली, वंशिका, अंतिम बाला, आशिमा, शिखा, नितिन, समीर, आशीष चौधरी, स्नेहा देवी, अनुषिका, शगुन ने तथा NSS ऑफिसर श्री राजेश परिहार व श्रीमती मीनाक्षी पुरी सहित राजीव डोगरा मैडम शिल्पा का भरपूर सहयोग रहा।