नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिये लोग को किया जागरूक

स्वच्छ भारत अभियान 2.0 जिसका उद्घाटन 01 अक्टूबर को जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रेट में किया था। अभियान को आगे बढ़ाते हुए नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लगातार अलग-अलग ग्रामपंचायतों में जाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

विकास खण्ड माधोगंज के स्वयंसेवक गौरव गुप्ता और शिल्पी देवी ने अभियान के चौथे दिन ग्राम रूदामऊ में स्वच्छता अभियान चलाकर, साफ-सफाई और पौधारोपण के लिए लोग को जागरूक किया और प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर सभी को प्लास्टिक न इस्तेमाल करने का संदेश दिया । इसके साथ ही विकास खण्ड कछौना, मल्लावां, टड़ियावां, अहिरोरी, हरियावां, पिहानी, भरावन, हरपालपुर, शाहाबाद और सुरसा में भी अभियान चलाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।