भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को अवगत कराया है कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा श्रावस्ती मंडल की तरह क्रिन्यावन हेतु कलेण्डर तैयार किया गया है ।जिसके तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराकर निर्धारित तिथि पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टीमें बनाकर भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त तहसीलों में विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान हेतु माह जनवरी से माह मार्च 2018 तक का कार्यक्रम जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में 10 व 12, तृतीय सप्ताह में 17 व 20,चतुर्थ सप्ताह में 24 व 27 को व पंचम सप्ताह में 31 जनवरी को भूमि विवाद संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा ।
 इसी तरह माह फरवरी के प्रथम सप्ताह में 03, द्वितीय सप्ताह में 07 व 09, तृतीय सप्ताह में 15 व 17, चतुर्थ सप्ताह में 21 व 24 तथा पंचम सप्ताह में 28 फरवरी, माह मार्च के प्रथम सप्ताह में 05, द्वितीय सप्ताह में  07 व 09, तृतीय सप्ताह में 14 व 17,चतुर्थ सप्ताह में 22 व 24 तथा पंचम सप्ताह में 28 व 31 को भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा ।