मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्थानीय गांधी भवन प्रेक्षागृह में आगामी 28 दिसम्बर को खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयों के साथ एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इस कार्यशाला का शुभारम्भ खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचौरी सुबह 10:00 बजे करेंगे । सरकार ने कल ही नई वस्त्र नीति को पारित कराने में सलता प्राप्त की है । सरकार का वस्त्रोद्योग की ओर पूरा ध्यान है और खादी इस उद्योग का प्रमुख घटक है ।