हिंदू सम्मेलन में हिन्दू एकता पर जोर

 हरपालपुर- कस्बे के गोवर्धनी माता मंदिर में गुरुवार को हिंदू समाज पार्टी द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में हिंदू समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राहुल कुमार वर्मा ने हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए उन्हें संगठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।इस मौके पर जिला महामंत्री अंकित अवस्थी, अमन शुक्ला, शिवम पांडेय, मयंक गुप्ता अनुराग यादव, विकास अवस्थी, सलिल अवस्थी, प्रियांशु पान्डेय, मुन्ना त्रिपाठी, रितेश कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, हरिमोहन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।