हरदोई : ब्लाक भरावन के ग्राम दिलावरनगर निवासी लवकुश सिंह अर्कवंशी पुत्र शक्ति सिंह अर्कवंशी की गोड़वा-अतरौली रोड पर बाबा धर्मकांटा के पास एक्सीडेंट में मौत हो गयी ।
आपको बताते चलें लवकुश सिंह अर्कवंशी पुत्र शक्ति सिंह अर्कवंशी अतरौली रोड से अपने घर मोटरसाइकिल से दिलावरनगर जा रहा था । अतरौली-गोड़वा रोड के बीच बाबा धर्म कांटा के पास अचानक सामने भैंस आ जाने से भैंस में जोरदार टक्कर हो गयी । दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार डाला आ रहा था । भैंस से टक्कर लगने से डाला के नीचे गिर जाने से लवकुश सिंह अर्कवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।